IMPORTANT UPDATE—सिद्वू मूसेवाला के इस दोस्त को मिली सुरक्षा….क्या था पूरा मामला, अदालत ने क्यों दिखाई गंभीरता, जानिए, इस खास रिपोर्ट में….?

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

दिवंगत नेता तथा पंजाबी गायक सिद्वू मूसेवाला के बेहद करीबी दोस्त की सुरक्षा में 6 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया। यह जानकारी पंजाब सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में जानकारी दी। हरसिमरन सिंह संधू पंजाब के सहायक जनरल आफ अटार्नी पंजाब के रह चुके है। कई बार उन्हें लारेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उनकी जान को लारेंस बिश्नोई तथा विदेश में बैछे गोलड़ी बराड़ से था। पिछले वर्ष मोहाली के थाना में इनके खिलाफ एक एफआईआर भी दर्ज हुई। 

हरसिमरन सिंह संधू दिवंगत गायक तथा कांग्रेस के नेता सिद्वू मूसेवाला के बचपन के दोस्त है। वह सिद्वू मूसेवाला के साथ अक्सर रहते थे। सिद्वू की मृत्यु के उपरांत उन्हें कई बार बिश्नोई गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। इस बात को लेकर संधू ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में एक याचिका दायर करते हुए अपनी सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों की मांग की। अदालत ने सरकार को इस मामले पर रिपोर्ट मांग ली थी। 

सरकार के पास जब मामला पहुंचा तो काफी गंभीरता से लिया गया। सरकार ने तत्काल उनकी सुरक्षा में 6 सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया। इस सुनवाई में हाईकोर्ट के समक्ष राज्य सरकार के सरकारी अधिवक्ता ने कहा कि संधू की सुरक्षा में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। यह है इस मामले से संबंधित रिपोर्ट। 

100% LikesVS
0% Dislikes