LUDHIANA में निहंग सिंहों ने बेकसूर युवक की ली जान…….FEROJPUR में पापी बेटे ने मां को भून डाला, एक नंबर का था नशेड़ी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

निहंग सिंहों पर एक क्षेत्र में कोहराम मचाने का संगीन आरोप लगा। इतना ही नहीं, उनके हमले की वजह से एक बेकसूर युवक की मृत्यु हो गई, जबकि, दूसरे को काफी गंभीर चोटें पहुंची। पता चला है कि विवाद 2 रिश्तेदारों के बीच का था। एक रिश्तेदार ने अन्य रिश्तेदार पर निहंग सिंहों द्वारा उन पर हमला कराया। मरने वाले की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ सोनू के तौर पर हुई। वारदात लुधियाना के शिमला पुरी क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। 

शिमला पुरी इलाके के रहने वाले घायल अमनदीप सिंह का अपने मामा तथा उसकी बेटी के साथ पुराना विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर देर रात्रि फोन पर एक-दूसरे के बीच काफी तीखी बहस बाजी हुई। तैश में आकर मामा तथा उसकी बेटी सहित 2 अन्य निहंग सिंह हथियारों सहित उनके घर पहुंच गए। तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोसी सोनू के सिर तथा पेट पर गंभीर वार कर दिए। दोनों ही बुरी तरह से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल लेकर जाया गया। चिकित्सकों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि, अमनदीप का इलाज चल रहा है। 

पता चला है कि वारदात की सभी तस्वीरें पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले लिया। उसके आधार पर निहंग सिंहों की पहचान की जा रही है। लगभग आधा दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज करने की पुलिस ने पुष्टि कर दी। अब देखना होगा कि हत्या के गुनहगारों को  पुलिस पकड़ने में कितना समय लेती है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। 

इधर, एक पापी बेटे ने नशे के लिए पैसे से इंकार करने वाली मां को गोलियों से भून डाला गया। मामला, फिरोजपुर के एक निकटवर्ती गांव से जुड़ा है। मां , अस्पताल में जीवन मौत से संघर्ष कर रही है। गुनहगार बेटा फरार बताया जा रहा है। 

घायल पाल कौर के छोटे बेटे गुरमीत सिंह ने बताया कि बड़ा भाई मंजीत सिंह एक नंबर का नशेड़ी है। मां से नशे की पूर्ति के लिए जमीन बेचने का दबाव डाल रहा था। ऊपर से पैसे की मांग भी कर रहा था। नहीं देने पर मां को गोलियों से भून डाला। अंजाम राइफल से दिया गया। आरोप लगाया कि उनके क्षेत्र में नशा सरेआम बिकता है। पुलिस कुछ भी नहीं करती है। एक बार भी किसी शिकायत पर अमल नहीं किया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes