MURDER….एक नंबर का हैवान था बेटा…जानिए, कैसे उतारा मां को मौत के घाट..?

MURDER-PLACE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

VID.-MOTHER-MURDER-SNE

चंडीगढ़ में दीपावली वाले दिन एक महिला की हत्या कर दी गई। हत्या को अंजाम मृतक महिला के छोटे बेटे ने दिया। बताया जा रहा है कि हत्या एक तेजधार चाकू से की गई। वार महिला के गले पर कई बार किए गए। जब पड़ोसियों को घर से महिला के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो लोगों ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने गेट नहीं खोला। इसके बाद लोग छत से होकर घर में पहुंचे तो देखा कि वहां महिला का खून से लथपथ शव पड़ा था और आरोपी बेटा वहां से फरार हो चुका था।

DIED-WOMEN-FILE-IMAGE-SNE

पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए, कथित अपराधी सोनीपत से गिरफ्तार


इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी मानसिक तौर पर परेशान बताया गया है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह फरार हो गया था, जिसे सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

हत्यारा विश्वविद्यालय का कर्मचारी


मृतक महिला की पहचान सेक्टर-40 की निवासी सुशीला नेगी के रूप में हुई। वह मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के बरसो भटौली की रहने वाली थीं और कई साल से सेक्टर 40 में रह रही थीं। हत्या उसके छोटे बेटे रवि ने की है, जो पंजाब यूनिवर्सिटी का मुलाजिम है। आरोपी की पत्नी-बेटी अलग रहती हैं। छह माह पहले ही बेटा मां के पास रहने आया था।

100% LikesVS
0% Dislikes