MUST-READ…इस बार पंजाब में किस तरह से मनाई जाएगी दिवाली, समझिए, इस रिपोर्ट में…………?

GREEN-CRACKERS-IMAGE-BY-SNE-NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

दिवाली की रात 8 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति दी गई है। इस बारे राज्य सरकार ने एक अधिसूचना जारी की। ऐसा इसलिए कदम उठाया गया है, ताकि सभी क्षेत्र प्रदूषण से प्रभावित न हों। प्रदूषण के हॉट स्पॉट 9 शहरों पर विशेष नजर रहेगी। पर्यावरण विभाग पहले ही इस संबंध में आदेश जारी कर चुका है।

आइए, समझते है, इस रिपोर्ट में अधिकारियों क्या-क्या जिम्मेदारी तय की गई  
इस बार अधिकारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है ताकि आदेशों का सख्ती से पालन करवाया जा सके। अग्निशमन विभाग को भी अलर्ट पर रखा है, ताकि आग लगने की घटनाओं पर तुरंत काबू पाया जा सके। चिंता का बात यह है कि इस बार दिवाली से पूर्व ही पंजाब की वायु गुणवत्ता खराब होनी शुरू हो गई है। 

..जानिए, किस शहर की क्या-क्या रही एक्यूआई

बठिंडा का एक्यूआई रविवार को 281 दर्ज किया गया है, जो खराब श्रेणी में आता है। इसी तरह मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई 171, लुधियाना 124, जालंधर 128 और पटियाला का 108 दर्ज किया गया है।

इस बार क्या-क्या लगा प्रतिबंध, पढ़े खास रिपोर्ट में,…?

  
प्रदेश में सुप्रीम कोर्ट और नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेशों पर कड़े प्रतिबंध के साथ पटाखे जलाने की अनुमति दी गई है। राज्य में पटाखा लड़ी की बिक्री और प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध है। सिर्फ बारियम साल्ट या एंटीमनी, लिथियम, आर्सेनिक जैसे जहरीले तत्वों से मुक्त ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति है।


इधर, राज्य के मंत्रियों ने जनता से यह की अपील की


राज्य के सभी मंत्रियों ने प्रदेश की जनता से ग्रीन दिवाली मनाने की अपील की है क्योंकि प्रदूषण की समस्या गंभीर होती जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने दीवाली और बंदी छोड़ दिवस की आम-जनता को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीवाली का पर्व झूठ पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है।

100% LikesVS
0% Dislikes