N.R.I पंजाबी सिख को गोलियों से भून डाला……हत्या के पीछे रही यह असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

एक एनआरआई पंजाबी सिख को गोलियों से भून डाला गया। बूटा सिंह गिल कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में एक निर्माण कंपनी का मालिक था। प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम एक मजदूर ने दिया। दोनों के बीच विवाद हो गया था। एक अन्य के गंभीर घायल होने की बात सामने आई।  वह एक गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भी थे। पीछे से जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रांत में मिल वुड आईटी सेंटर के पास हुई। जहां पर बूटा की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। वहीं पर बूटा की गोलियां मारकर हत्या की गई थी। वहीं, बचाने आए सिविल इंजीनियर सरबजीत सिंह को भी घटना में गंभीर चोटें आई हैं। उसका कनाडा के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ अपनी कंस्ट्रक्शन साइट पर थे। इस दौरान उनका अपनी ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद भारतीय मूल के ही लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी।


हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को भी गोली मार ली थी। जिसमें उसकी भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी। जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही हैं। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए। फिलहाल अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि उक्त विवाद आखिरकार हुआ क्यों था। लोगों ने बताया कि गिल एक दानी सज्जन था। वह पिछले करीब 40 साल से कनाडा में रह रहा था। वहां पर उसका अच्छा कारोबार था। गांव के कई लोगों को वह अक्सर मदद करता था। गिल की मौत के बाद से इलाके के लोग सदमे में हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes