POLITICS—चाचा की नहीं भाजपा में गली दाल….भतीजे को भेज दिया आप में……यह हाल है विजय सांपला का……..।

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

विजय सांपला की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से दाल नहीं गली तो अपने भतीजे ( भाजपा एससी मोर्चा के उपाध्यक्ष) रॉबिन सांपला को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए मना लिया। उन्होंने भाजपा से सभी पद से इस्तीफा देते हुए प्रदेश के  मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास जाकर आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर लिया। संकेत, इस बात के भी मिल रहे है भतीजे का आप में जाने के उपरांत पीछे-पीछे चाचा का भी जाना तय माना जा रहा है। फिलहाल, इस बात की किसी ने पुष्टि नहीं की। लेकिन, राजनीति सूत्रों में इस बात की खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल, विजय सांपला होशियारपुर संसदीय सीट से भाजपा की तरफ से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन, पार्टी के सर्वे में उनकी छवि खराब साबित हुई, जिस वजह से पार्टी सांसद सोमनाथ की पत्नी को टिकट दे दिया। चर्चा, यह भी चल रही थी कि सांपला शिअद में जा सकते है। बातचीत लगभग तय हो गई। लेकिन, जाखड़ ने उनके पास जाकर उन्हें मना लिया। फिलहाल, एक्स पर मोदी परिवार का नाम हटाने के बाद अभी तक जोड़ा नहीं गया। इससे साफ पता चल जाता है कि सांपला भारतीय जनता पार्टी से खासा नाराज है। शायद, पार्टी को भी कभी किसी समय अलविदा भी कह सकते है। अगर आप में उन्हें जगह अच्छी मिल जाती है तो उस पार्टी में जाने का उनकी तरफ से विकल्प है। 

किसे समय सांपला की बोलती थी पूरी तूती

वर्ष 2014 में विजय सांपला एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे है। उनका पार्टी तथा प्रधानमंत्री से काफी करीबी रिश्ते थे। पंजाब भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके है। किसी मामले में पार्टी की छवि खूब धूमिल हुई थी। उन्हें पार्टी ने वर्ष 2019 के चुनाव में टिकट नहीं दिया था। उनकी जगह पूर्व सेवानिवृत आईएएस अधिकारी सोमनाथ को चुनाव मैदान में उतारा गया। वह इस सीट पर काफी मत से जीत गए थे। वह भी केंद्रीय मंत्री रहे। इस बार उनकी पत्नी को टिकट दिया गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes