POLITICS-FRESH-UPDATE…कांग्रेस से होगी क्या, नवजोत कौर की छुट्टी..रिपोर्ट, तलब…..?

DR.NAVJOT-KAUR-SIDHU-FILE-IMAGE-4

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में कांग्रेस नेता नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर की बयानबाजी को पार्टी हाईकमान ने गंभीरता से लिया है। कांग्रेस हाईकमान ने पार्टी के पंजाब इंचार्ज भूपेश बघेल से इसकी डिटेल्ड रिपोर्ट तलब कर ली है। बघेल ने इस बारे में कहा कि नवजोत कौर को नोटिस भेजने के बाद हाई लेवल कमेटी का गठन किया है। उधर, नवजोत कौर का निलंबन भी हो गया।


2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में इस तरह की कलह से हाईकमान नाराज है। ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस हाईकमान ने सख्ती दिखाई तो नवजोत कौर की कांग्रेस से छुट्टी हो सकती है। हालांकि अभी तक उनके पति नवजोत सिद्धू ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। उनके अमृतसर आने और फिर मुंबई जाने की खबरें सामने आईं लेकिन वह मीडिया के सामने नहीं आए। पंजाब की पॉलिटिक्स से दूर सिद्धू पहले सोशल मीडिया के जरिए बेबाक बयान देते थे लेकिन अभी इस पूरे मामले पर खामोश हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes