PUNJAB–घूमने निकले थे पंजाब के पर्यटक कश्मीर……सड़क दुर्घटना में 4 की गई जान, 3 घायल

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

सड़क दुर्घटना में पंजाब के 4 पर्यटकों की मौत हो गई। हादसा, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मीर बाजार एरिया का बताया जा रहा है। 3 अन्य की हालत गंभीर काफी चिंताजनक बताई जा रही है। दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी पंजाब के जीरा क्षेत्र की है। घटना तवी ग्रिड स्टेशन मीर बाजार NHW-44 के पास नेपोरा के सामने हुई। इसके बाद मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया था।

फिलहाल, स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा कैसे हुआ, इस पर अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। घटनास्थल से कुछ दिल दहला देने वाले वीडियो सामने आए हैं, जिसमें आसपास भारी मात्रा में लोग इकट्ठे नजर आ रहे हैं।


घटना में मारे गए लोगों की पहचान संदीप शर्मा (28), रोमी (26), जगदीश उर्फ हनी (23) और गुरमीत सिंह (23) के रूप में हुई है। वहीं, घायल लोगों की पहचान हरचंद सिंह (35), करनपाल (25) और आशू (18) के रूप में हुई है। ये सभी मोगा के रहने वाले हैं।


उप-राज्यपाल ने हादसे पर दुख व्यक्त किया


जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कुलगाम में हुए सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, ‘आज कुलगाम में हुए दुर्भाग्यपूर्ण सड़क हादसे में कई लोगों की जान जाने की खबर सुनकर मैं बहुत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मैंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को नियमानुसार सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।’

100% LikesVS
0% Dislikes