वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
राज्य में गर्मी की वजह से काफी लू पड़ रही है। गुरुवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। समराला में पारा 44.5 डिग्री पर पहुंच गया था। वहीं आज से प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने 16-17 मई के लिए येलो व 18-19 के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस दौरान तापमान 46 डिग्री पार जा सकता है।
यह रहा मौसम का हाल
अमृतसर सहित पंजाब के 4 प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री से लेकर 5.3 डिग्री तक अधिक रहा। अमृतसर का पारा 43.0 डिग्री (सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक), लुधियाना का 42.6 (सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक ), पटियाला का 42.4 डिग्री (सामान्य से 4.3 डिग्री ऊपर), पठानकोट का 41.4, बठिंडा का 42.4 (सामान्य से 2.4 डिग्री अधिक), गुरदासपुर का 40.0, एसबीएस नगर का 40.4, बरनाला का 42.4, फिरोजपुर का 42.2, जालंधर का 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं पंजाब के न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री की वृद्धि देखने को मिली। फिलहाल यह सामान्य के नजदीक बना है। जालंधर का न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री रहा। इसके अलावा अमृतसर का 22.8, लुधियाना का भी 22.8, पटियाला का 22.6, पठानकोट का 22.2, बठिंडा का 23.4, फरीदकोट का 23.0, एसबीएस नगर का 22.7, बरनाला का 22.3, फिरोजपुर का 22.3 डिग्री दर्ज किया गया।

