PUNJAB………यहां पर देखने को मिला किसानों का उग्र प्रदर्शन……..B.J.P प्रत्याशी बब्बू, खन्ना का हुआ कड़ा विरोध, स्थिति रही तनावपूर्ण

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

राज्य के जिला गुरदासपुर,बरनाला में रविवार को किसान संगठनों ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों का खुलकर विरोध किया। उन्हें प्रचार करने से रोका गया। उनसे सीधे-सीधे तीखे सवाल-जवाब किए गए। विवाद काफी समय तक चलता रहा। पुलिस तथा प्रशासन की अलग-अलग टीम मौके पर पहुंची। विरोध में महिला किसान नेत्रियों ने हिस्सा लिया। किसान संगठन का झंडा लेकर नारेबाजी भी की। किसानों के मुताबिक, केंद्र की भाजपा सरकार किसानों के साथ धक्का कर रही है। हरियाणा में उनके बेकसूर नेताओं को पुलिस हिरासत में लिया गया। आरोप लगाया कि उनके साथियों के खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया। जब तक उनके साथियों को छोड़ नहीं दिया जाता , तब तक भाजपा प्रत्याशियों का विरोध जारी रहेगा। 

किसानों ने गुरदासपुर में उम्मीदवार दिनेश बब्बू व फतेह सिंह बाजवा से भाजपा सरकार की तरफ से शंभू व खनौरी बॉर्डर पर की गई कार्रवाई पर सवाल किए। किसानों ने पूछा कि उन्हें भाजपा ने आतंकवादियों से जोड़ दिया। इतना ही नहीं, अपनी ही राजधानी में प्रदर्शन करने जा रहे किसानों पर हरियाणा सरकार ने टीयर गैस व गोलियां दागी। जिस पर दिनेश बब्बू व फतेह सिंह बाजवा ने जवाब दिया कि हर पार्टी में कोई ना कोई होता है। यहां भी किसी ने किसानों को आतंकी कह दिया और इसका फायदा उठाने वालों ने पूरी भाजपा को बदनाम किया है। वहीं बरनाला में पुलिस ने बैरिकेट लगाकर किसानों को अरविंद खन्ना के कार्यक्रम स्थल पर जाने से रोक दिया गया। जिसके बाद किसानों ने पक्का कॉलेज रोड की सड़क पर बीजेपी और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


इस मौके पर बोलते हुए भारतीय किसान यूनियन उगराहां के जिला अध्यक्ष चमकौर सिंह नैणेवाल, बलोर सिंह और कमलजीत कौर ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं के विरोध का ऐलान किया है। जिसके तहत आज भाजपा नेता अरविंद खन्ना बरनाला पहुंचे, जिसका उनके संगठन ने कड़ा विरोध किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes