वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
यहां पर कई वारदातों में फरार चल रहे कथित अपराधी को पुलिस ने पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की। यह कामयाबी जम्मू की नगरोटा पुलिस के हाथ लगी है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ काला पीछे से जिला गुरदासपुर का रहने वाला है। अपनी पहचान छिपा कर नगरोटा रह रहा था। इसके खिलाफ जालंधर, गुरदासपुर तथा हरियाणा में लगभग दर्जन भर के खिलाफ मामले दर्ज थे। हत्या, एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामलों में फरार चल रहा था। नगरोटा पुलिस ने पंजाब तथा हरियाणा पुलिस को इसकी गिरफ्तारी के बारे इतलाह कर दी। कभी भी कथित अपराधी को ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस ले जा सकती है। फिलहाल, किसी गैंग के साथ तार नहीं जुड़ रहे है। इस बात की पुलिस ने पुष्टि की।
अमृतपाल सिंह लंबे समय से पंजाब से फरार होकर कहीं दूर चला गया था। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी। सुराग पता लगाने में जुटी पुलिस ने कहीं उसके करीबियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन, किसी से भी उसका अता पता नहीं चला था। गिरफ्तारी के उपरांत नगरोटा पुलिस के समक्ष अमृतपाल ने कबूला कि वह यहां पर अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था। ताकि, उस पर किसी को शक न हो।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि अमृतपाल सिंह के बारे नगरोटा पुलिस को इनपुट मिला था कि एक पंजाब एवं हरियाणा का नामवर बदमाश यहां पर लंबे समय से छिपकर रह रहा है। पुलिस ने अपने गुप्त सूत्रों के माध्यम से इसकी हर पल की जानकारी पता लगाने में उन्हें इस काम में लगा दिया। जांच पड़ताल में जब सब सच्चाई का पता लग गया तो उसे दबोच लिया गया। किसी प्रकार का हथियार या फिर संदिग्ध समान बरामद होने की पुष्टि नहीं हुई। किसी गैंग के साथ तार जुड़े होने की बात प्राथमिक जांच में नहीं सामने आई, जबकि, हर पहलू पर जांच करने का दावा कर रही है। किसी भी समय पंजाब पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ला सकती है। कई मामलों में वह लंबे समय से भगौड़ा था।

