PUNJAB—यहां महसूस किए भूकंप के झटके…लोग घरों से निकले बाहर, नहीं हुआ कोई जानमाल का नुकसान

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


पंजाब एवं हरियाणा के कई क्षेत्रों में गुरुवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 दर्ज की गई। सहमे लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, इस भूकंप के दौरान किसी भी प्रकार की जान माल का नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन फिर भी लोग डरे सहमे हुए अपने घरों से बाहर निकल गए।


इस बार भूकंप का केंद्र भी हरियाणा का सिरसा जिला रहा। पंजाब की सीमा से सटे डबवाली के पास भूकंप का मुख्य केंद्र रहा। भूकंप के झटके हरियाणा, पंजाब के अलावा राजस्थान के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में भी महसूस किए गए। किसी प्रकार के जानमाल का नुकसान के बारे कोई पुष्टि नहीं हुई। 

100% LikesVS
0% Dislikes