वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
एक दरोगा पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी गई। गनीमत रहा कि दरोगा जी बाल-बाल बच गए। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। मामला, पंजाब के शहर रोपड़ से जुड़ा है। दरोगा ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। हमलावर एक मोटरसाइकिल सवार थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। दरोगा जी को बुलेटप्रूफ गाड़ी विभाग की तरफ से मुहैया करवा दी गई। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने की। प्राथमिक, जांच में पुरानी रंजिश के मामले के साथ जोड़ कर देखा जा रहा है। फिलहाल, विभाग ने इस बात की अब तक कोई पुष्टि नहीं की। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। चर्चा, इस बात की चल रही है कि अगर पुलिस ही नहीं सुरक्षित है तो आम नागरिक की जान तो वैसे ही खतरे में है।
शुक्रवार देर रात्रि थाना मटोर के प्रभारी (दरोगा) गब्बर सिंह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे थे। जब वह मोरिडा के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल में सवार 2 अज्ञात ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चली। बचाव में उन्होंने भी गोली चलाई तो वहां से फरार हो गए। पता चला है कि दरोगा पर लगभग आधा दर्जन गोलियां बरसाई। बड़ी मुश्किल से उन्होंने अपनी जान बचाई। तत्काल पुलिस के उच्च अधिकारियों को सूचित किया गया। उच्च अधिकारी तथा अन्य थाना प्रभारी सहित भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो उनके चेहरों को पहचान लिया गया। सूत्रों से पता चला है कि पूछताछ के लिए कुछ को हिरासत में लिया गया। जल्द पकड़ लेने का पुलिस दावा कर रही है। उधर, दरोगा को बुलेटप्रूफ गाड़ी मुहैया करवा दी गई। सुरक्षा में अन्य जवान भी लगा दिए गए।

