वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब में 2 जगह से बहुत बुरी खबर सामने आई। 2 अलग-अलग जगह हुए सड़क हादसा में एक महिला सहित कुल 3 की मृत्यु हो गई। सभी के शव सरकारी अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। किसी की गिरफ्तारी के बारे पुष्टि नहीं हुई।

जिला होशियारपुर के गांव गढ़दीवाला का रहने वाला प्रवासी मजदूर रजनीश कुमार अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। हादसे में उसने दम तोड़ दिया। वह पीछे यूपी का रहने वाला है। यहां पर मजदूरी का काम करता था। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि शरीर के कई हिस्से हो गए। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। खन्ना के गांव घुडाणी कलां के पास सड़क हादसे में बुजुर्ग दंपति की मौत हो गई। दोनों अपनी शादी की वर्षगांठ पर माथा टेकने गुरुद्वारा राड़ा साहिब जा रहे थे। रास्ते में स्कॉर्पियो कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने लुधियाना डीएमसी में दम तोड़ा। मृतकों की पहचान जरनैल सिंह कैंथ (60) और राजविंदर कौर निवासी बीजा के तौर पर हुई थी।

