PUNJAB LOKSABH ELECTION-2024……………भाजपा ने जारी किए 3 प्रत्याशियों के नाम, जानिए, किन-किन पर खेला गया दांव

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब ने 3 लोकसभा सीट से अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। इस बात की पुष्टि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पार्टी प्रवक्ता ने की। उन्होंने बताया कि आनंदपुर साहिब से डॉ. सुभाष शर्मा, फिरोजपुर से राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और संगरूर से अरविंद खन्ना को भाजपा ने टिकट दिया। उधर. पंजाब में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। प्रत्याशियों ने नामांकन भी शुरू कर दिया है। यहां इस बार भाजपा और शिरोमणि अकाली दल अलग-अलग चुनाव मैदान में हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन की पार्टियां आम आदमी पार्टी और कांग्रेस भी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।


भाजपा ने 2 बार के विधायक 57 वर्षीय अरविंद खन्ना को संगरूर संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतार दिया है । अरविंद खन्ना 2004 में कांग्रेस की टिकट पर संगरूर संसदीय सीट से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं और अकाली दल के सुखदेव सिंह ढींढसा से चुनाव हार गए थे । अरविंद खन्ना अपनी समाज सेवी संस्था उम्मीद फाउंडेशन के जरिए निःशुल्क मेडिकल सुविधाएं देने के लिए प्रसिद्ध रहे हैं। खन्ना भारतीय जनता पार्टी में जनवरी 2022 में शामिल हुए थे और इस वक्त वे प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes