PUNJAB NEWS….फिर से कपिल के कैफे पर गोलीबारी..जानिए, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का है इसमें रोल…..?

GANGSTER GOLDY-LAWRENCE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 


कनाडा के सरे में कपिल शर्मा के कप्स कैफे को तीसरी बार निशाना बनाया गया, जिसकी ज़िम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथियों ने ली। अच्छी बात ये है कि किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन बार-बार हो रहे हमलों ने कॉमेडियन और उनके कैफ़े के लिए गंभीर सुरक्षा चिंता पैदा कर दी हैं।


सिटी न्यूज़ वैंकूवर की रिपोर्ट के मुताबिक, गुरुवार को सुबह करीब 3.45 बजे 85 एवेन्यू और 120 स्ट्रीट पर बिजनेस पर गोली चलने की रिपोर्ट के बाद सरे पुलिस सर्विस (SPS) जांच कर रही है। 10 जुलाई और 7 अगस्त को निशाना बनाए जाने के बाद रेस्टोरेंट इस महीने की शुरुआत में फिर से खुला। फायरिंग से खिड़कियों और बिल्डिंग को नुकसान हुआ। यह रेस्टोरेंट 4 जुलाई को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में खुला था। खुलने के एक हफ्ते के अंदर ही इस पर हमला हो गया। 

100% LikesVS
0% Dislikes