PUNJAB-UPDATE…जानिए, सरहद पार से कैसे पहुंची अमृतसर चिट्टे के खेप…..किन-किन तस्करों का नाम आ रहा सामने…….पुलिस जांच में हुआ इस बात का बड़ा खुलासा

HEROIN-ATTACHED-WITH-DRONE

वरिष्ठ पत्रकार.अमृतसर।

जब से अमृतसर ग्रामीण एसएसपी आईपीएस आमिर सोहेल ने अपना पदभार संभाला हैं, तब से अपराध के खिलाफ कानून का शिकंजा कसने लगा हैं। हाल ही में भारत पाकिस्तान सीमा पर स्थित अटारी क्षेत्र से सरहद पार से आई चिट्टे की खेप को स्थानीय पुलिस ने बरामद की। बताया जा रहा है कि बरामद किया गया चिट्टी 8 किलो हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में उसकी कुल कीमत 50 करोड़ पार हैं। एक ड्रोन भी बरामद किया गया।

थाना घरिंडा पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नेष्टा में ड्रेन के पास गेहूं के खेतों में कोई ड्रोन जैसी भारी वस्तु पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक विशेष सर्च पार्टी बनाई और बताए गए स्थान पर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान पुलिस को एक टूटा हुआ ड्रोन और पीली टेप में लिपटी एक भारी वस्तु बरामद हुई। जांच करने पर पता चला कि उक्त वस्तु हेरोइन है। जब उसे तोला गया तो कुल वजन 8 किलो निकला। पुलिस ने ड्रोन और हेरोइन को कब्जे में ले लिया।

100% LikesVS
0% Dislikes