वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
चुनाव आयोग द्वारा हटाए गए पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण, मलेरकोटला और बठिंडा के एसएसपी को दोबारा से नियुक्ति मिल गई है। इन्हें पंजाब में 22 दिन पहले हटाया गया था। प्रमुख कारण सामने आया था कि इनके परिवारिक सदस्य राजनीति से जुड़े है। इसलिए, चुनाव आयोग को महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ा था। आयोग को लगता था कि चुनाव में वे अधिकारी अपने सरकारी शाक्तियों का प्रयोग उन्हें फायदा पहुंचाने में लगा सकते है। इस वजह से इन्हें हटाया गया था।
जानिए, किन-किन को कहां-कहां पर किया तैनात
जालंधर रूरल एसएसपी पद से हटाए गए मुखविंदर सिंह भुल्लर को अब AIG एजीटीएफ जालंधर लगाया गया है। पठानकोट एसएसपी पद से हटाए गए दलजिंदर सिंह को AIG सीआईडी जालंधर लगाया गया। वहीं, वरिंदर सिंह बराड़ को AIG एनआरआई लुधियाना लगाया है, उन्हें फाजिल्का SSP पद से हटाया गया था।
इसी प्रकार हरकमल प्रीत सिंह खख को कमाडेंट 27वीं पीएपी जालंधर लगाया गया है। उन्हें मलेरकोटला के SSP पद से हटाया गया था। बठिंडा SSP रहे हरमनबीर सिंह गिल को कमांडेंट पीएपी 75वीं बटालियन लगाया गया है।

