PUNJAB…..इस वजह से मुलाकात हुई रद्द, जानिए, कौन से रहे प्रमुख कारण

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे। तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया है।


कल भगवंत मान और संजय सिंह का केजरीवाल से मिलने का समय तय हुआ था। अब तिहाड़ जेल नया समय बताएगी। सूत्रों के मुताबिक नेताओं की मुलाकात की सारी औपचारिकता पूरी हो गई थीं और दोपहर में एक बजे मिलने का समय भी तय हो गया था लेकिन अचानक रात में मुलाकात को रद्द कर दिया गया।

100% LikesVS
0% Dislikes