PUNJAB…भूपेश बघेल का दो टूक….कांग्रेस का कोई CM चेहरा नहीं होगा।

RAJA-WARRING-AT-T.T-IMAGE-SNE (FILE-PHOTO)

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के नेताओं को बड़ा झटका दिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल ने दोटूक कहा कि कांग्रेस का कोई CM चेहरा नहीं होगा। कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस में चेहरा राहुल गांधी का होगा। बघेल रविवार को बठिंडा पहुंचे हुए थे। कांग्रेस पार्टी एक बार कैप्टन अमरिंदर सिंह को चेहरा बनाकर चुनाव लड़ा था। उसके पहले सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाता है। अभी भी हम सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के जितने भी नेता हैं, सब चेहरा हैं। सबसे बड़ा चेहरा राहुल गांधी हैं।


कांग्रेस इंचार्ज का ये बयान 5 बड़े नेताओं, पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी, प्रदेश प्रधान राजा वड़िंग, विधायक दल नेता प्रताप सिंह बाजवा और सांसद सुखजिंदर रंधावा के लिए झटका है। हालांकि इनमें से वड़िंग और रंधावा पहले ही सीएम चेहरे का दावा छोड़ चुके हैं। पूर्व कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पहले ही एक्टिव पॉलिटिक्स से बाहर हो चुके हैं। अब इंचार्ज बघेल का सीधे तौर पर कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित न करने की बात कहना 2022 के चुनाव से सबक लेना है। तब चन्नी और नवजोत सिद्धू की लड़ाई से कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई। इस बार हाईकमान नहीं चाहता कि सीएम कुर्सी को लेकर झगड़ा शुरू हो।

100% LikesVS
0% Dislikes