PUNJAB में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी……..यह हालात रहे राज्य भर के, दूर-दूर तक नहीं नजर आए VEHICLE, इस बात की जताई संभावना

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। शनिवार को सबसे अधिक गर्मी अमृतसर में पड़ी। पता चला है कि तापमान 48 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर को सड़कें वीरान बन गई। दूर-दूर तक कोई वाहन नहीं नजर आया। लोग गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में ही रहें। इसके अलावा लुधियाना का तापमान 47.6 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है। बारिश का अभी तक कोई भी अनुमान नहीं है। गर्मी से बचने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अधिक से अधिक स्वच्छ पानी का इस्तेमाल करें। बाजार की चीजें खाने से परहेज रखें। बताया जा रहा है कि लगभग 20 साल बाद मई में इतनी गर्मी पड़ रही है। 

यह रहा इन जिलों का तापमान

लुधियाना 46.6 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर 48 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट 45.7 डिग्री सेल्सियस, बरनाला 44.9 डिग्री, पटियाला 44.3 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर 43.2 डिग्री सेल्सियस , बठिंडा 42 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट 43.1 डिग्री सेल्सियस, फिरोजपुर 43.4 डिग्री सेल्सियस, मोहाली 42.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। अधिक गर्मी की वजह से स्कूलों में बच्चों को वक्त से पहले छुट्टियां डालने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, इस बारे शिक्षा विभाग ने किसी प्रकार से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की।   

100% LikesVS
0% Dislikes