PUNJAB….हवा हुई जहरीली, लोगों का घुट रहा दम……रिपोर्ट में जानिए, क्या है इसका असल कारण…..?

POISON-AIR-AT-PUNJAB-IMAGE-BY-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब की हवा में लगातार जहर बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि पंजाब के 6 शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी (ऑरेंज जोन) में दर्ज किया गया। इससे सांस लेना भी दूभर हो रहा है।

..देखिए, रिपोर्ट में किस शहर का हाल है बुरा  


मंडी गोबिंदगढ़ का एक्यूआई सबसे अधिक 293, लुधियाना का 278, जालंधर का 268, पटियाला का 262, अमृतसर का 238 और खन्ना का 239 दर्ज किया गया। जबकि बठिंडा का एक्यूआई 167 दर्ज किया गया, जो येलो जोन में रहा। डॉक्टरों के मुताबिक खराब श्रेणी के एक्यूआई में ज्यादा देर तक बाहर रहने पर किसी भी व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ की समस्या हो सकती है। बुधवार को पंजाब में पराली जलाने के 69 नए मामले हुए। इससे कुल मामलों की गिनती बढ़कर 484 हो गई है।

..असल वजह है पराली जलाना


पंजाब में इस सीजन में अब तक पराली जलाने में अमृतसर जिला 126 मामलों के साथ सबसे आगे है। इसके अलावा तरनतारन में पराली जलाने के 154 मामले, फिरोजपुर में 55, पटियाला में 31, संगरूर में 14, गुरदासपुर में 23, कपूरथला में भी 14, व फाजिल्का में 11 मामले, एसएएस नगर में 8, बरनाला में पांच, बठिंडा में 7 मामले, मलेरकोटला में चार, फतेहगढ़ साहिब में पांच, फरीदकोट में भी पांच, होशियारपुर व मानसा में दो-दो, मुक्तसर में चार, एसबीएस नगर में दो मामले, मोगा में पराली जलाने का एक मामला सामने आया है।

100% LikesVS
0% Dislikes