वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
पंजाब के कुछ हिस्सों में तूफान के साथ-साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत हासिल हुई। कितने दिनों से पंजाब में तापमान लगभग 48 डिग्री तक पहुंच गया था। एक दिन पहले लू की वजह से अबोहर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। इस बारिश से तापमान में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार है। गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
शुक्रवार रात लगभग 8 बजे के करीब पंजाब के कई हिस्सों में बादल छा गए। तेज तूफान आ गया। एकदम अंधेरा होने के साथ हवा ठंडी चलने लगी। साढ़े आठ बजे के करीब बारिश आरंभ हो गई। बारिश लगभग आधा घंटा हुई। लोगों ने गर्मी से राहत मिली। उधर, किसानों के लिए भी बारिश काफी फायदा पहुंचा सकती है। क्योंकि, बासमती की फसल के लिए पानी की अधिक आवश्यकता होती है, जो आज की बारिश ने किसानों को थोड़ी राहत दी है। बता दें कि लगातार लू की वजह से प्रदेश में गर्मी काफी बढ़ चुकी थी। बारिश से सभी को राहत मिली है।

