SHAME ON AMRITSAR CONGRESS…लो जी, मिट्ठू, मिट्ठी के साथ हुक्का बार में हुए ‘VIRAL’

MITHU-VIRAL-VIDEO

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस नेताओं का जश्न मनाने का एक वीडियो सामने आया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। यह वीडियो अमृतसर कांग्रेस के नवनियुक्त जिला प्रधान सौरव मदान मिट्ठू और पंजाब की ही एक कांग्रेस महिला लीडर का बताया गया है, जिसमें हुक्का पीते हुए जश्न मनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।यह भी बताया जा रहा है कि यह वीडियो उन्हें हाल ही में मिले पदों के बाद का है। वीडियो में बॉलीवुड मूवी खिलाड़ी 786 के हिट सांग “तेरा प्यार प्यार, हुक्का बार” पर ये नेता जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे है। साथ ही हुक्के के पाइप से धुएं के गुबार और छल्ले भी उड़ाते दिख रहे है।


यह वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस हाईकमान से दोनों नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। एक संदेश जारी करके कहा गया है कि यह घटना सिखों के पवित्र शहर श्री अमृतसर साहिब की गरिमा के खिलाफ है और कांग्रेस पार्टी की मर्यादा को ठेस पहुंचाने वाली है। उधर, कांग्रेस नेता सौरव मदान ने इस वीडियो को एआई जनरेटेड बताया है। कहा कि जिसने भी ये हरकत की है, वे उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes