वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
नवजोत सिंह सिद्धू ने एक रिएलिटी शो का एक प्रोमो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया है। उसमें उन्होंने अपने विरोधियों को सीधा संदेश दिया है कि वो उनकी तरह स्नानघर के कबूतरों की तरह भूखे या कमजोर नहीं हैं। सिद्धू ने अपने शायरना अंदाज में कहा है कि बाज की जिंदगी जीता हूं।
सोशल मीडिया पर इस तरह के वीडियो अपलोड करने से साफ है कि सिद्धू जल्दी कुछ बड़ा ऐलान करने वाले हैं। उन्होंने वीडियो में हमामों कबूतर का भूखा नहीं, मैं बाज की जिंदगी है जाहिदाना, पलटना झपटना झपटकर पलटना, अरे खून गर्म रखने का ये तो है बहाना लाइनें कही हैं। इन लाइनों का अर्थ है कि स्नानघर के कबूतरों जैसा भूखा व कमजोर नहीं हूं। मैं तो बाज की जिंदगी जीता हूं जो संयम, स्वाभिमान और ऊंचाई वाली होती है। आसमान में पलटना, झपटना और झपटकर पलटना ये कोई बहाना नहीं है बल्कि यह अपने जोश जज्बे और आत्म सम्मान को जीवित रखने का तरीका है।

