वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

लगता है रिश्वत कांड में बुरी तरह फंसे DIG हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब फिर से सीबीआई (दिल्ली) की टीम लगभग एक सप्ताह उपरांत उनके चंडीगढ़ आवास पर दबिश देने के लिए वीरवार दोपहर को पहुंच गई। बताया जा रहा है कि अधिकारियों की टीम की कुल संख्या करीब 1 दर्जन है। उनके पास लैपटॉप, प्रिंटर तथा अन्य सामान भी है। आवास का हर हिस्से की छानबीन लगातार गहनता से कर रहे है। सूत्रों से पता चला है कि सीबीआई को इस बात की आशंका है कि भुल्लर के आवास पर कुछ अन्य सामान तथा दस्तावेज है जो उनके केस को और अधिक मजबूत बना सकता है। फिलहाल, बेटे-बेटी तथा पत्नी से सीबीआई लगातार सवाल जवाब कर रही है। अभी तक सीबीआई की तरफ से कोई भी इस रेड को लेकर अधिकारिक बयान नहीं आया हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि डीआईजी की हर वो चीज का आकलन किया जा रहा है कि किस सामान की कितनी कीमत है इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। अनुमान इस बात का भी लगाया जा रहा है कि इस दबिश से डीआईजी भुल्लर पर और शिकंजा कसा जा सकता है।उधर, DIG के करीबी ने बताया कि CBI के अधिकारी भुल्लर की पत्नी और बेटी से सवाल-जवाब भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जो जवाब पत्नी और बेटा दे रहे हैं, उन्हें लैपटॉप में टाइप किया जा रहा है।



