SPECIAL-REPORT…नहीं लौटी जत्थे में सरबजीत…क्या, पाकिस्तान में हो गई भूमिगत…..?

PAK-INDIA-WAGHA-BORDER-SYMBOLIC-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

जत्थे से एक महिला वापस भारत नहीं लौटी हैं। जत्था भारत से पाकिस्तान के विभिन्न धार्मिक स्थल पर गुरुपर्व के मौके पर गया था। लापता महिला का नाम सरबजीत कौर बताया जा रहा है। वह पंजाब के कपूरथला की रहने वाली है। परिवार को इस बारे इतलाह कर दी गई। इस खबर ने भारतीय सुरक्षा तथा खुफिया एजेंसी के लिए चिंता बढ़ा दी है। आखिर लापता महिला गई तो कहां गई, या फिर पाकिस्तान में रह गई। पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास से महिला के बारे पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा पाकिस्तान से संपर्क साध कर मामले के बारे बातचीत की गई हैं। 

उधर, सूत्रों के हवाले से इस बात का भी पता चला है कि महिला के इमिग्रेशन फार्म में भी बड़े स्तर पर बड़ी गड़बड़ी है। ऐसे में बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है तो एजेंसी तथा विभाग तब क्या कर रही थी। क्यों नहीं, इस मामले को तब गंभीरता से नहीं लिया गया। इस मामले को लेकर जांच भी होनी चाहिए, ताकि, सारी सच्चाई सामने आ सकें। बताया जा रहा है कि लापता महिला ने फार्म में राष्ट्रीयता तथा पासपोर्ट नंबर को एकदम खाली छोड़ दिया था। 

..जानिए, कितने लौटे जत्थे में श्रद्धालु 

जत्थे के अनुसार, 13 नवंबर को कुल 1,922 श्रद्धालु वापस लौटे। जबकि कुछ श्रद्धालु पहले ही वापस आ चुके थे। लेकिन लौटने वाले मुख्य जत्थे की अंतिम सूची में सरबजीत कौर का नाम नहीं था। इसके बाद खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा विभागों को तुरंत सूचित किया गया और महिला की तलाश तेज कर दी गई। एक अधिकारी ने बताया कि मामला बेहद संवेदनशील माना जा रहा है और महिला की तलाश के लिए  ऑपरेशन जारी है।

100% LikesVS
0% Dislikes