STORY…..’साहसी’ बनाते थे कर्मचारियों को ‘सहसी’…..इंसानियत के लिए किसी मसीहा से कम नहीं थे….40 देशों में चलता था कारोबार का डंका,

CANADIAN-INDUSTRIALIST-DARSHAN-SINGH-FILE-IMAGE

एडिटर-इन-चीफ विनय कोछड़.चंडीगढ़।

CANADIAN-INDUSTRIALIST-DARSHAN-SINGH-VIDEO-BY-SNE-NEWS

कनाडा के एबॉट्सफ़ोर्ड शहर में बीते दिनों कारोबारी दर्शन सिंह सहसी को अज्ञात हमलावरों द्वारा भून डाला गया। हालांकि, उनकी मौत ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए हैं। क्योंकि, किसी के साथ कोई वैर नहीं, इंसानियत के लिए मसीहा, कर्मचारियों को साहसी बनाने का रुतबा रखने वाले को कोई ऐसे मार देंगा। चर्चा, इस बात की भी चल रही है कि शायद वह नस्लीय हिंसा का शिकार हुए है। ऐसा, कनाडा पुलिस ने अपनी प्राथमिक जांच में कहा है। लेकिन, यह बात कितनी सच है, इस बारे कहना अभी सही नहीं होगा। खैर, इस घटना ने तो कनाडा पुलिस पर भी बड़े सवाल खड़े कर दिए है कि इतने बड़े कारोबारी की दिनदहाड़े हत्या हो जाना।

CRIME-SCENE-AT-CANADIAN-INDUSTRIAL-MURDER-SPOT.-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

बताया जाता है कि सहसी पीछे से पंजाब के दरोहा में स्थित राजगढ़ के रहने वाले थे। उन्होंने ग्रेजुएशन लुधियाना से की। उसके बाद वह दुबई चले गए। वहां पर कई साल एक क्रूज में काम किया। फिर , वह 90 दशक के आसपास कनाडा चले गए। खूब मेहनत करने के उपरांत उन्होंने कपड़ा रीसाइक्लिंग उद्योग में हाथ जमाया। खुद की कैनम नाम से कंपनी स्थापित की। धीरे-धीरे कंपनी 20 देशों में फैल गई। बताया जाता है कि कंपनी में 2000 के ऊपर कर्मचारी काम करते हैं। 700 कर्मचारी गुजरात बंदरगाह में काम करते है। पिछले समय सिंह ने उन सभी कर्मचारियों को अपना-अपना खुद का घर बनवा कर दिया। कंपनी की वार्षिक आय 3 बिलियन बताई जा रही है। सालाना साढ़े आठ सौ अमेरिकी मिलियन डालर का काम किया।   

CANADIAN-INDUSTRIALIST-EMPLOYEE-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

परिवार जैसा था माहौल

कंपनी के एक अधिकारी जो कि पीछे से भारत का ही रहने वाला है ने बताया कि हमारे सर इतने अच्छे थे कि उन्होंने कभी हमारे साथ ऊंची आवाज में तक नहीं बात की। हमेशा उन्हें परिवार का सदस्य समझते थे। किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी। किसी से कोई वैर नहीं था, फिर भी उनकी जान ले ली गई। हमें तो इस बात का विश्वास तक नहीं हो रहा हैं। जिसने भी यह काम किया है , भगवान उसे कभी माफ नहीं करेंगा। 

CANADIAN-INDUSTRIALIST-VILLAGE-OLD MEN-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

सच्चे समाज-सेवक थे

कनाडा से लेकर भारत में इस बात की चर्चा चल रही है कि सिंह तो वाक्य ही समाज के लिए एक सच्चे सेवक थे। कोई भी उनसे जो भी मांग लेता था तो उन्होंने कभी भी उन्हें मना नहीं किया। कई गरीब तथा जरुरतमंदों की मदद की। उन्हें रहने के लिए छत दी। अपनी कंपनी में काम दिया। उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने के लिए साहसी बनाया। पता नहीं कितने लोगों ने कनाडा में सिंह की वजह से अपना मुकाम हासिल किया। ऐसे में हर किसी के मन में यह आशंका हो रही है कि इतने अच्छे इंसान की हत्या कौन कर सकता है तथा क्यों.?

UNKNOWN-PERSON-CAR-WHO-KILLED-CANADIAN-INDUSTRIALIST-1

पिछले साल आए थे गांव

गांव के एक बुजुर्ग ने बताया कि परिवार वाक्य ही बहुत अच्छा तथा दयालु था। सिंह के पिता पहले अपनी बेटियों सहित कनाडा गए थे। तभी उन्होंने अपने बेटे सहसी को कनाडा बुला लिया। परिवार की गांव में खूब सारी जमीन तथा व्यापार भी है। लेकिन, अहंकार बिल्कुल नहीं है। वर्तमान में भी हर किसी की वे लोग मदद करते है। पिछले साल सिंह गांव में एक माह के लिए आया था। यहां पर आकर उसने सभी के साथ मुलाकात की। बचपन से लेकर अब तक की सभी यादों को उनके साथ साझा किया। जाने से पहले यह बोला था कि इस मिट्टी का वह कभी नहीं मूल चुका सकते है। वादा किया था वह अब हर वर्ष गांव आया करेंगे। लेकिन, पता नहीं था कि वह हम सबको अब दुनिया से अलविदा कह कर चले जाएगे। 

CRIME-SCENE-AT-CANADIAN-INDUSTRIAL-MURDER-SPOT.-CREDIT-BY-SNE-NEWS-IMAGE

देखिए, कितनी अच्छी बात…गांव में भी अपने कारोबार का खोला कार्यालय

देखने व सुनने में कितनी अच्छी बात है कि सहसी ने अपने गांव मे भी कारोबार का कार्यालय खोल रखा था। बताया जा रहा है कि इस कारोबार में उन्होंने गांव के कई युवाओं को रोजगार दिया। वे सभी खूब लगने के साथ काम कर रहे है। काम करने वाले एक युवा ने बताया वह इतने अच्छे थे कि कई बार उनसे बातचीत भी फोन के माध्यम से करते थे। इतना ही नहीं, उन्हें हमेशा यहीं कहते थे कि अगर किसी चीज की आवश्यकता हो तो घबराओ मत  , बेझिझक मांग सकते है। मौत की खबर पर हमें अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है, कोई उनकी हत्या भी कर सकता है। 

100% LikesVS
0% Dislikes