THREAT….किसने दलजीत को दी धमकी…..किस बात को लेकर हुआ विवाद…जानिए, आगे क्या……?

GURPATWANT-SINGH-PANNU-SNE-NEWS-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

DILIJIT-DOSANJ-DURING-THE-IMAGE-KBC-WITHAMITABH-BACCHAN-SNE-NEWS

फिल्म अभिनेता तथा पंजाबी गीतकार दिलजीत दोसांझ को आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। वहीं, इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति शो में दिलजीत अमिताभ बच्चन के पैर छुते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस बात को लेकर भी काफी विवाद हो रहा है। बता दें कि ये एपिसोड अभी टेलीकास्ट नहीं हुआ है। 

सामने आए प्रोमो में दिलजीत अमिताभ बच्चन के पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसे लेकर पन्नू ने कुछ लोगों और पत्रकारों को वॉयस कॉल की है। जिसमें वो दिलजीत को धमकी देता है। उनके बीच क्या बात हुई, ये अभी सामने नहीं आया है। कॉल में पन्नू ने 1984 सिख दंगों में अमिताभ बच्चन की भूमिका का भी जिक्र किया है। हालांकि, एसएनई न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है।


उल्लेखनीय है कि इससे पहले दिलजीत के ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुए स्टेडियम कॉन्सर्ट में धार्मिक चिन्ह किरपाण को लेकर काफी विवाद हुआ था। कॉन्सर्ट में हजारों प्रशंसक उमड़े, लेकिन आयोजन में सिख श्रद्धालुओं को धार्मिक प्रतीक किरपाण लेकर अंदर न जाने देने के लिए रोक दिया गया। दर्शकों ने इसका विरोध किया तो उन्हें बाहर कर दिया गया। इससे दिलजीत को देखने की उम्मीद में कॉन्सर्ट में पहुंचे सिख समुदाय के दर्शकों को निराश ही लौटना पड़ा। इन सब के बाद ऑस्ट्रेलिया में 1 नवंबर को दिलजीत का शो होना है।

100% LikesVS
0% Dislikes