THREAT-VIDEO…आतंकी रिंदा का वो ”VIRAL-CLIP”…….शराब ठेकेदारों को बारूद से उड़ाने की धमकी दी

TERRORIST-RINDA-1-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

VID.-TERRORIST-RINDA-VIRAL-CLIP-SNE

पाकिस्तान में बैठा आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा ने पंजाब के एक्साइज विभाग और शराब ठेकेदारों को धमकी दी है। हरविंदर रिंदा ने धमकी दी है कि ये लोग अपना बचाव कर लें, किसी को भी बारूद से उड़ाया जा सकता है। इसे लेकर एक कथित ऑडियो क्लिप भी सामने आया है। वह  पाक की खुफिया एजेंसी ISI के लिए काम कर रहा हैं। इस बयान की क्लिप की एसएनई न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है। 

SYMBOLIC-IMAGE-RINDA-CASE-SNE


यह ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसमें उसने पंजाब में हालिया हिंसा और ठेकों पर हमलों को लेकर सीधी चेतावनी दी है। इसमें वह पहले दी गई चेतावनियों का हवाला दे रहा है और कह रहा है कि इससे अगली कार्रवाई और बड़ी होगी।

TERRORIST-RINDA-2-IMAGE-SNE


सुरक्षा संस्थानों के लिए यह बयान चिंताजनक


सुरक्षा संस्थानों के लिए यह बयान चिंताजनक है क्योंकि इसमें ठेकेदारों, ठेकों पर काम करने वाले कर्मचारियों और एक्साइज विभाग के कर्मियों को टारगेट करने की धमकी दी गई है। उक्त रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद से विभाग और ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है। ये पूरी रिकॉर्डिंग करीब 4.35 मिनट की है। 

100% LikesVS
0% Dislikes