SNE NETWORK.CHANDIGARH.
चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में सुमित उर्फ गोलू की हत्या के मामले में आरोपी युवक कृष उर्फ कासू का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह खुलेआम हत्या की धमकी देता दिखाई दे रहा है। कह रहा है- अब तो मर्डर होंगे, लाशें बिछा देंगे। उधर, मृतक सुमित उर्फ गोलू की बहन सुमन ने कहा कि हत्या के बाद पुलिस स्टेशन-39 में कृष और उसके साथियों का नाम लिखवाया था। इसी कृष ने ही उसके भाई को मारा है। उसने सोशल मीडिया पर किशनु के नाम से आईडी बना रखी है।

सुमन का यह भी आरोप है कि मर्डर करने के बाद भी आरोपी खुलेआम सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर धमकियां दे रहा है, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है।उधर, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कृष को अरेस्ट कर लिया है। कृष के साथी हनी को भी गिरफ्तार किया गया है। दोनों को थाने ले जाया गया है, जहां आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

