VERDICT…..खेल के नाम पर भारतीय पंजाबी नागरिकों ने की खूब बदनामी……अदालत में पाए दोषी….जानिए, कितने साल रहना होगा जेल की सलाखों के पीछे

CRIME-HANDKERCHIEF-FILE-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

यूके के ईस्ट मिडलैंड्स क्षेत्र डर्बी में आयोजित एक कबड्डी टूर्नामेंट हिंसक झड़प में दोषी पाए गए तीन भारतीय पंजाबी नागरिकों को कुल 11 साल से अधिक की जेल की सजा सुनाई गई है। अदालत ने तीनों को दोषी ठहराते हुए सख्त सजा सुनाई है। दमनजीत सिंह (35), बूटा सिंह (35) और राजविंदर तखर सिंह (42) वर्ष 2023 में अल्वास्टन में हुए कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान हुई हिंसक झड़प में शामिल थे।

जानिए..कब का है मामला  


20 अगस्त 2023 को रविवार दोपहर करीब 4 बजे एल्वास्टन लेन के पास गोली चलने और हथियारों से मारपीट की सूचना मिली थी। घटनास्थल से सामने आई वीडियो फुटेज में बूटा सिंह को विरोधी गुट का पीछा करते हुए देखा गया। हालांकि उस समय उसके पास कोई हथियार नहीं दिखा, लेकिन दो दिन बाद जब पुलिस ने उसकी कार रोकी तो बूट से दो माचेटे बरामद किए गए। फुटेज में दमनजीत सिंह और राजविंदर तखर सिंह को भी झड़प के दौरान बड़े चाकुओं के साथ देखा गया। इसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आरोप तय किए गए।

.. कुल 7 लोग हुए थे घायल


इस झड़प में कई लोग घायल हुए थे। तीनों आरोपियों ने खुद को निर्दोष बताया था, लेकिन पिछले महीने डर्बी क्राउन कोर्ट में चले केस के बाद उन्हें दोषी करार दिया गया। अदालत ने बूटा सिंह को चार साल की जेल की सजा सुनाई है। दमनजीत सिंह को तीन साल और चार महीने, जबकि राजविंदर तखर सिंह को तीन साल और दस महीने की सजा दी गई है। इस तरह तीनों को कुल मिलाकर 11 साल से अधिक की कैद भुगतनी होगी। यह घटना और इसके बाद की जांच का स्थानीय लोगों और वहां मौजूद दर्शकों पर गहरा असर पड़ा। जांच में यह भी सामने आया कि यह झड़प पहले से योजनाबद्ध थी और एक समूह घटना से पहले डर्बी के ब्रंसविक स्ट्रीट पर इकट्ठा हुआ था।

100% LikesVS
0% Dislikes