VERY-SHAME…पकड़ना था नशा तस्कर, पकड़ लिया सैलानी….जानिए, किस शहर में पंजाब पुलिस की हुई खूब किरकिरी

PUNJAB-POLICE-INSULT-AT-JAISALMAIR

वरिष्ठ पत्रकार.पंजाब.राष्ट्रीय डेस्क।

 
राजस्थान के जैसलमेर में नशा तस्कर को पकड़ने के लिए पहुंची पंजाब पुलिस की जमकर किरकिरी हुई है। पंजाब पुलिस ने नशा तस्कर की जगह टूरिस्ट की गाड़ी को घेरकर रोक लिया। फिर सरेआम चौक पर टूरिस्ट पर पिस्टल तान दी। पुलिस को हरियाणा नंबर की कार में NDPS केस के वांटेड के बारे में पता चला था। हालांकि वेरिफिकेशन के बाद पता चला कि हरियाणा नंबर की कार वाला नशा तस्कर नहीं बल्कि टूरिस्ट है।


तब तक वहां जैसलमेर की पुलिस भी पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने टूरिस्ट को वहां से जाने दिया गया और उसकी गाड़ी भी छोड़ दी गई। पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes