वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
चंडीगढ़ में प्रिंसिपल और टीजीटी टीचर पर जातिसूचक शब्द कहने के आरोप लगाने वाली महिला टीचर प्रतिभा वर्मा का एक और नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में प्रतिभा ने हरियाणा कैडर के रणवीर नाम के टीचर पर आरोप लगाए हैं। वहीं, गवर्नर, शिक्षा सचिव व एजुकेशन सेक्रेटरी से इंसाफ की गुहार लगाई है।
प्रतिभा ने कहा कि मैं एक साधारण शिक्षिका की तरह स्कूल की जिम्मेदारियां पूरी निष्ठा से पूरी कर रही हूं। लेकिन इस इंसान को न तो जिंदगी जीना आती है, न ही यह मुझे जीने देगा, न ही मुझे काम करने देगा। तो आप खुद बताइए कि इन हरकतों को झेलते हुए सर्विस करना कितना मुश्किल है। टीचर ने कहा कि मेरी डिग्निटी की रक्षा कीजिए। मैं आपके स्कूल की शिक्षिका हूं। मेरी सेफ्टी की जिम्मेदारी आपकी है। इतना तो आप अपनी बेटियों के लिए कर ही सकते हैं। गवर्नर साहब, आपसे विनम्र निवेदन है कि इस मामले में कोई संज्ञान लें और तुरंत कार्रवाई करें।

