वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
इंदरप्रीत पैरी हत्याकांड में लॉरेंस, गोल्डी बराड़ और हैरी बॉक्सर के बाद चौथे गैंगस्टर साबा गोबिंदगढ़ की एंट्री हो गई है। साबा ने गोल्डी बराड़ को मारने की धमकी दी है। साबा ने दावा किया कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के लिए उसने ही पुलिस की वर्दी और AK-47 दिलाई थी।
साबा ने पैरी की हत्या के लिए भी गोल्डी बराड़ को जिम्मेदार ठहराया। उसने कहा कि हम साथ में AK-47 लेकर BMW में घूमे हैं लेकिन आज सारा क्रेडिट गोल्डी बराड़ अकेले ले रहा है। गोल्डी ने जिस थाली में खाया, उसी में छेद किया है। बता दें कि चंडीगढ़ में कुछ दिन पहले स्टूडेंट लीडर इंदरप्रीत पैरी की हत्या हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस गैंग ने ली थी। उनका कहना था कि पैरी गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा के लिए क्लबों से रुपए इकट्ठा कर रहा था।
इसके बाद गोल्डी बराड़ ने लॉरेंस को गद्दार कहते हुए कहा था कि लॉरेंस पैरी के घर खाता और रहता था। इसके बावजूद शादी के कुछ दिन बाद ही उसकी हत्या करा दी। गोल्डी ने लॉरेंस को मारने की धमकी दी। फिर लॉरेंस गैंग के गैंगस्टर हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट जारी कर कहा कि गोल्डी बराड़ को नहीं छोड़ेंगे।

