VIRAL-VIDEO..अमेरिका में पंजाबी ड्राइवर की खौफनाक ड्राईवरी………10 वाहनों को मारी टक्कर, मौके पर 3 की हो गई मौत..जानिए, जांच में कौन सा बड़ा सच आया सामने..? 

CALIFORNIA-ACCIDENT-BY-PUNJAB-I-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।  

VID.-CALIFORNIA-ACCIDENT-SNE

अभी-अभी अमेरिका के कैलिफोर्निया से बहुत बड़ी खबर का एक वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि एक नशे की धुत ट्रक चालक ने लगभग 10 वाहनों को टक्कर मार दी। इसकी चपेट में आने से कुल 3 की मौत की अभी तक पुष्टि हो चुकी है। घटनाक्रम , 22 अक्टूबर अमेरिका के दोपहर के समय का बताया जा रहा है। जबकि, वीडियो रविवार को सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हुआ। कितने घायल हुए, फिलहाल, इस बारे पुलिस के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। चालक पीछे पंजाब का रहने वाला है। किस क्षेत्र का है, इस बारे स्पष्ट नहीं हो पाया। फिलहाल, पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करते हुए चालक जश्नप्रीत सिंह को पुलिस हिरासत में ले लिया। 

JASHANPREET-SINGH-ACCUSED-BY-CALIFORNIA-TRUCK-ACCIDENT-IMAGE-BY-SNE

प्राथमिक जांच पड़ताल में सामने आया कि वह अवैध तौर पर अमेरिका में आया था। उसे तब वहां की पुलिस ने पकड़ा भी था। किस शर्त पर उसे रिहा किया गया, वो बात भी अभी क्लीयर नहीं हो पाई। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस हर पहलू पर जांच पड़ताल कर रही है। सूत्रों की मानें तो जश्नप्रीत को इस केस में कड़ी सजा भी हो सकती है। फिलहाल, इस बारे बिना जांच पूरी हुए कुछ भी कहना सही नहीं होगा। 

देखिए, इस रिपोर्ट में क्या था पूरा मामला

अमेरिकी पुलिस का कहना है कि सामने ट्रैफिक जाम होने के बावजूद जश्नप्रीत ने ब्रेक नहीं लगाया। यह भी बात सामने आई है कि तब वह नशे में धुत था। फिलहाल, उसे सैन बर्नार्डिनो काउंटी शेरिफ विभाग की हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ जारी है। जानकारी के मुताबिक जश्नप्रीत अवैध रूप से अमेरिका में रह रहा है। वहीं वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सिंह का ट्रक अचानक नियंत्रण से बाहर हो जाता है। तभी ट्रक ने पहले सड़क के बीच खड़ी छोटी कारों को टक्कर मारी, फिर साइड में खड़े वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं।


बता दें जश्नप्रीत सिंह अवैध तरीके से अमेरिका गया था और यूबा सिटी में रह रहा है। उसे 2022 में जो बाइडन प्रशासन द्वारा कैलिफोर्निया सीमा पर पकड़ा गया था। हालांकि बाद में किस शर्त पर उसे रिहा किया था। जो कि एक प्रकार से जांच का विषय हैं। 

75% LikesVS
25% Dislikes