VIRAL-VIDEO…CHANDIGARH…2 युवाओं को जमकर पीटा…जानिए, क्या था उनका कसूर..?

CHD.PARKING-DISPUTE-1

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

चंडीगढ़ में पार्किंग वालों ने बाइक खड़ी करने आए 2 युवाओं को डंडों से जमकर पीटा। उन्हें सड़क पर नीचे गिरा दिया। उनके सिर पर हेलमेट से भी कई वार किए। शुक्रवार को सेक्टर-17 स्थित निगम की पार्किंग में पर्ची कटवाने को लेकर विवाद हुआ। आसपास के लोगों का कहना है कि दो युवक एक बाइक पर सवार होकर बाइक पार्क करने आए थे। पार्किंग वालों के साथ युवकों की पर्ची को लेकर बहस हो गई। इसके बाद पार्किंग के लोगों ने युवकों को पीटना शुरू कर दिया। मामले से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रही है। फिलहाल पुलिस ने अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की। 

CHD.PARKING-DISPUTE-2


सेक्टर-17 नगर निगम के सामने बनी पार्किंग के ठीक पीछे सेक्टर-17 पुलिस स्टेशन भी है। झगड़ा काफी देर तक होता रहा, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नहीं पहुंची। मामले में दोनों पक्षों में से किसी ने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की।

100% LikesVS
0% Dislikes