WEATHER…आज छाया घना ‘कोहरा’…..मौसम विभाग ने जारी किया, ‘YELLOW-ALERT’..?

FOG-AT-PUNJAB-FRESH-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

पंजाब में आज से प्रदेश के कई हिस्सों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला, मोहाली, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर और लुधियाना सहित 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।


विभाग का कहना है कि अगले चार दिनों तक इन जिलों में कुछ स्थानों पर घने कोहरे की स्थिति रहेगी, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। प्रदेश में अगले छह दिन मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है। वीरवार को आदमपुर 4 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा, जबकि फरीदकोट में पारा 4.9 डिग्री दर्ज हुआ। प्रदेश के औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लुधियाना और पटियाला का पारा सामान्य से नीचे पहुंच गया।अधिकतम तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है और यह सामान्य के आसपास बना हुआ है। फरीदकोट में सबसे अधिक 27.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश में ठंड और कोहरे का असर आने वाले दिनों में और बढ़ने के आसार हैं।


तापमान की स्थिति


शहर           न्यूनतम        अधिकतम
अमृतसर        6.7             22.1
लुधियाना        6.4             24.1
पटियाला        7.4             24.3
पठानकोट       6.9            23.2
होशियारपुर      5.9            23.2
फिरोजपुर        9.1            24.0

100% LikesVS
0% Dislikes