वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।
देश के उत्तरी भाग में ठंड काफी तेजी से बढ़ रही है। इसका खासा असर पंजाब तथा चंडीगढ़ में देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि तापमान 11 डिग्री तक पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक, आने वाले दिनों में एक बात तो तय है कि ठंड और ज्यादा बढ़ेगी। इस बार पंजाब में ठंड काफी होगी, ऐसा अनुमान भी लगाया जा रहा हैं। सुबह और शाम के बाद अब दोपहर में भी हल्की ठंड महसूस होने लगी है। रविवार अवकाश होने के कारण लोगों ने सुहावने मौसम का भरपूर आनंद लिया। मौसम निदेशालय चंडीगढ़ का कहना है कि 15 नवंबर के बाद ठंड में और तेजी आएगी, जिसके चलते सुबह-शाम की ठिठुरन बढ़ने की संभावना है।
ठंड बढ़ने की क्या है असल वजह..?
पंजाब में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। रविवार को पंजाब में रात के तापमान में 0.2 डिग्री की कमी दर्ज की गई। इससे यह सामान्य से 1.7 डिग्री नीचे गिर गया है। 8 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ फरीदकोट सबसे ठंडा रहा। अमृतसर, लुधियाना व पटियाला का अधिकतम पारा सामान्य के नीचे दर्ज किया गया। सबसे अधिक 30.8 डिग्री का पारा फरीदकोट का दर्ज किया गया।
किन-किन शहरों का क्या रहा तापमान..समझिए, खास रिपोर्ट में….?
अमृतसर का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री (सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे), लुधियाना का 28.0 डिग्री (सामान्य से 0.6 डिग्री नीचे) , पटियाला का 28.6 डिग्री (सामान्य से 0.2 डिग्री नीचे), बठिंडा का 27.5 डिग्री, गुरदासपुर का 27.3 डिग्री, एसबीएस नगर का 27.7 डिग्री, फाजिल्का का 27.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का न्यूनतम पारा 10.2 डिग्री, लुधियाना का 11.8 डिग्री, पटियाला का 10.3 डिग्री, बठिंडा का 8.4 डिग्री, फरीदकोट व फिरोजपुर का 9.8-9.8 डिग्री व रोपड़ का 8.4 डिग्री दर्ज किया गया।

