WEATHER-REPORT..कोहरे की चादर….इतने डिग्री पारा लुढ़का, जानिए…..कहां-कहां पर हुआ सड़क हादसा, कितना हुआ नुकसान…इस रिपोर्ट में समझिए….?

FOG-ACCIDENT-IMAGE-1

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

FOG-ACCIDENT-IMAGE-2


पंजाब में आज दिन भर से कोहरा छाया है। मौसम विभाग ने अमृतसर, कपूरथला, जालंधर ,लुधियाना और पटियाला के लिए कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। फाजिल्का, फरीदकोट, फिरोजपुर और मुक्तसर के लिए येलो अलर्ट और शेष सभी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह भी पंजाब-चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। अमृतसर में तो विजिबिलिटी जीरो तक हो गई थी।


घने कोहरे की वजह से शुक्रवार सुबह जालंधर-चंडीगढ़ रोड पर बलाचौर में घने कोहरे के कारण नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रक से एम्बुलेंस की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एम्बुलेंस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के अनुसार एम्बुलेंस ड्राइवर मरीज को लेकर जा रहा था, इस दौरान यह हादसा हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर दूसरी एम्बुलेंस को बुलाकर मरीज को उसमें शिफ्ट किया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई, जहां राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस को सड़क से किनारे करवाया गया। पुलिस ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है, जिसके कारण यह हादसा हुआ है।


अमृतसर के अजनाला में धुंध की वजह से सिविल अस्पताल के पास एक स्कूल वैन और अल्टो कार में टक्कर हो गई। कार वाला बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए जा रहा था। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इससे कार में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद स्कूल वैन चालक धुंध का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने दोनों हादसाग्रस्त गाड़ियों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। कार मालिक ने आरोप लगाया कि स्कूल वैन का ड्राइवर शराब के नशे में था। उन्होंने स्कूलों में तत्काल छुट्टियां घोषित करने की मांग की। हालांकि सरकार 21 से 31 दिसंबर तक छुट्टियों की घोषणा कर चुकी है।


मोगा में फिरोजपुर मेन रोड पर सरकारी गेस्ट हाउस के सामने कॉलेज बस ने पैदल जाते व्यक्ति को कुचल दिया। बस मोगा से फिरोजपुर साइड जा रही थी जबकि व्यक्ति साइड पर चल रहा था। धुंध की वजह से बस ड्राइवर को वह नजर नहीं आया। बस के कुचलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
धुंध की वजह से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 5 फ्लाइटें डिले हो गई हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइटें शामिल हैं। वहीं जालंधर में देर रात घने कोहरे की वजह से कार अधूरे पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिर गई। जिससे कार पूरी तरह से टूट गई। ड्राइवर को भी चोटें लगी हैं। पुलिस के मुताबिक यहां पुल के निर्माण के लिए गड्ढे खोदे गए हैं लेकिन रेडियम टेप नहीं लगाई गई है। कार हिमाचल नंबर है और जालंधर कैंट जा रही थी।


चंडीगढ़ में बढ़ते प्रदूषण को लेकर मानवाधिकार आयोग ने सुओ मोटो लिया है। आयोग ने बढ़ते AQI पर प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। मौसम विभाग ने कल के लिए भी घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। परसों (20 दिसंबर) से 3 दिन बारिश की संभावना है। कल नवांशहर राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां मिनिमम टेंपरेचर 6.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

100% LikesVS
0% Dislikes