WRONG DECISION….जानबूझकर परेशान कर रहे आम-जनता को परेशान, अब तक 3877 ट्रेनों का संचालन प्रभावित

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

किसानों की वजह से रेलवे को आर्थिक नुकसान होने के साथ यात्रियों को भी काफी परेशानी हो रही है।  वहीं किसान आंदोलन को शुरू हुए 24 दिन हो चुके हैं। इससे रेलवे को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है, हालांकि अभी इसका आकलन अभी नहीं किया गया।


जबकि 17 अप्रैल से शुरू हुए किसान आंदोलन की वजह से अब तक 3877 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है। सुरक्षा कारणों व एकल मार्ग को देखते हुए रेलवे ने 1550 ट्रेनों को रद्द किया है, वहीं 1546 मेल व एक्सप्रेस और 479 मालगाड़ियों को बदले मार्ग से चलाया जा रहा है। जबकि 202 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द करके पुनः: संचालित किया जा रहा है। किसान आंदोलन के कारण अब तक 3877 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो चुका है। रेलवे ने आगामी 3 दिन यानी 13 मई तक 200 ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। यात्री हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी लेने के बाद ही स्टेशन पर आएं ताकि उनकी परेशानी कुछ हद तक कम हो सके। 


यह पर लगने जा रहा पक्का मोर्चा


हरियाणा-पंजाब की सीमा शंभू बॉर्डर पर चल रहा किसानों का आंदोलन 87 वें दिन में प्रवेश कर गया है। एक ओर किसान बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं तो वहीं 23 दिन से रेलवे ट्रैक पर भी डटे हैं। उधर, शंभू बॉर्डर पर किसानों ने आंदोलन को मजबूत करने के लिए पक्का मंच लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। जेसीबी मशीन के जरिए फ्लाईओवर पर गड्ढे खोदे जा रहे हैं और सामान भी पहुंचना शुरू हो गया है। ये शेड काफी बड़ा लगाया जाएगा। इसके नीचे हजारों किसान बैठकर धूप व बरसात में भी अपना आंदोलन जारी कर सकेंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes