WEATHER…..कुछ दिनों के भीतर मौसम लेगा बड़ी करवट, जानें, कितने डिग्री पारा रहेगा,मौसम ने यह जारी की एडवाइजरी

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

कुछ दिनों के लिए पंजाब का मौसम शुष्क रहने वाला है। इस बात की पुष्टि, राज्य के मौसम विभाग ने की। इसके लिए उन्होंने एक एडवाइजरी जारी करके कहा कि 16-17 मई को गर्म हवाएं चलेगी। इस दौरान तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है। ऐसे में यलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण पंजाब के कुछ हिस्सों में तापमान 44 से 46 डिग्री और उत्तरी पंजाब के हिस्सों में 41-44 डिग्री तक तापमान रह सकता है। इस मौसम में लोगों को बचने की सलाह दी गई है। 

यह जारी की गई एडवाइजरी


विभाग ने एडवाइजरी जारी करके कहा है कि लोग तेज धूप से बचें। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। हल्के रंग के ढीले कपड़े पहने और सिर को कपड़े, टोपी और छतरी से ढक कर रखें। विभाग के अनुसार 4-5 दिन लगातार मौसम शुष्क रहेगा, जिसके चलते गर्मी बढ़ेगी। ये बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए अधिक खतरनाक है, इसलिए उनको इससे विशेष रूप से बचने की जरूरत है। पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य के कुछ स्थानों में बारिश के चलते तापमान में बदलाव जरूर देखने को मिला है।

यह रहा तापमान  


बठिंडा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी तरह पटियाला में 39 डिग्री, समराला में 39.1 व मोहाली में 37.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। पिछले कुल एवरेज अधिकतम तापमान में 0.5 डिग्री तापमान में कमी आई है।

100% LikesVS
0% Dislikes