गैंगवार की जंग छिड़ी…..गोल्डी का वायरल क्लिप…..कागज पर लिख ले, तुझे ढूढ कर मौत के घाट उतारूंगा…?

GANGSTER GOLDY-LAWRENCE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

लगता है कि आपसी गैंगवार थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हालात यह पैदा हो चुके है कि आपसी दोस्ती को खत्म कर एक-दूसरे के खून प्यासे बन चुके हैं। ताजा मामला, कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई तथा विदेश में बैठें गैंगस्टर गोलड़ी बराड़ से जुड़ा हैं। गोल्डी का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया में खूब तेजी से प्रसारित हो रहा है। उसमें वह इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी की मौत का बदला लेने की बात को दोहरा रहा हैं। साफ तौर पर बिश्नोई को ललकार देते कह रहा है कि दोस्ती के नाम पर गद्दार हैं, पीठ के पीछे तूने छुरा घोंपा है, अब मैं तुझे ढूंढ कर मौत के घाट उतारुंगा। यह संदेश से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले दिनों में गैंगवार से जुड़ी बड़ी घटनाएं घटित हो सकती हैं।  

..जानिए, क्या है पूरा मामला..समझिए, खास रिपोर्ट में…?

दरअसल, पिछले दिनों इंदरप्रीत सिंह उर्फ पैरी का कत्ल कर दिया जाता है। अगले दिन सोशल मीडिया पर लारेंस गैंग हत्या की जिम्मेदारी लेते हैं। वह साफ तौर पर कहते है कि हमारे भाई सीपा के कत्ल का तू जिम्मेदार था, सोशल मीडिया में हैरी बॉक्सर पोस्ट डालने का दावा करता हैं। इस बीच गोल्डी एक वीडियो क्लिप जारी करता है कि लारेंस तूने जो किया अच्छा नहीं किया। तूने यार मार की। यार के पीठ के पीछे छुरा घोंपा हैं। यहां मर्जी छिप ले, कोरे कागज पर लिख लें, तुझे ढूंढ कर मौत के घाट उतारुगा। तेरी मौत मेरे हाथ लिखी हैं। फिलहाल, इस क्लिप की एसएनई न्यूज़ या फिर पुलिस के किसी बड़े अधिकारी ने पुष्टि नहीं की। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।  

100% LikesVS
0% Dislikes