बड़ा खुलासा….राजवीर जवंदा की मौत सड़क दर्घटना से नहीं हुई थी…..फिर कैसे हुई बड़ा रहस्य……?

rajvir-jawanda-sne

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

PUNJABI सिंगर राजवीर जवंदा की एक्सीडेंट में हुई मौत पर संशय बना हुआ है। कुछ लोग बोलेरो कार से टकराकर उनकी मौत होने की बात कर रहे थे। अब घटना की जांच कर रहे पंचकूला पुलिस के अधिकारी ने साफ कर दिया कि राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट गाय से टकराकर हुआ था। वहां पर कोई काले रंग की बोलेरो गाड़ी नहीं थी।


जांच अधिकारी का कहना है कि राजवीर जवंदा 27 सितंबर को बद्दी से शिमला जा रहे थे। वो कुल 5 लोग थे और सभी अपनी-अपनी बाइक पर थे। पिंजौर के पास उनका एक्सीडेंट हो गया। उन्होंने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों से बात की तो उन्होंने बताया कि बाइक एक गाय से टकराई और जवंदा गिर गए। उन्हें तुरंत लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया। वहां बहुत से लोग थे। वहीं आज राजवीर जवंदा की आत्मिक शांति के लिए लुधियाना में भोग समागम होगा। जिसमें कई नामी सिंगर पहुंच सकते हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes