रंधावा के स्मगलरों से संबंध.. राजस्थान में रुपए लेकर टिकट बेचे गए-नवजोत कौर सिद्धू

NAVJOT-KAUR-SIDHU

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

नवजोत कौर सिद्धू के तेवर कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं, इसलिए, उन्होंने राजा वड़िंग को घेरते हुए कहा कि- यह कार्रवाई उस प्रधान ने की, जिसे कोई मानता नहीं है। राणा गुरजीत भी इसी नोटिस से चल रहे हैं। मेरी हाईकमान से बात हो रही है। हम चोरों का साथ नहीं देंगे। अगर 4-5 लोगों को हटा दें तो फिर देखेंगे। सांसद सुखजिंदर रंधावा के मानहानि के नोटिस पर भेजने पर नवजोत ने कहा कि रंधावा के स्मगलरों से संबंध हैं। राजस्थान में रुपए लेकर टिकट बेचे गए। रंधावा के पास इतनी फार्म लैंड कहां से आई, अपनी पत्नी को तो जिता नहीं सके। रंधावा ने सिद्धू के पीठ में छुरा घोंपा।


नवजोत कौर ने ये भी दावा किया कि इन्हें तकलीफ ये हुई कि शिवालिक रेंज में 5 हजार से 10 हजार एकड़ तक जमीनें दबा रखी हैं। अब CM भगवंत मान इन्हें रेगुलर कर रहे हैं। मैंने यह मुद्दा उठाया। मैं चाहती थी कि राहुल गांधी इन सब मुद्दों को उठाएं और वह हीरो बनें। मगर, उनके आसपास के लोगों ने मिसगाइड कर इसे डिले कराया। तब तक मेरा गवर्नर ऑफिस का टाइम आ गया।

100% LikesVS
0% Dislikes