लोकसभा चुनाव-2024…….. प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी, जानिए, किस क्षेत्र में है कितने मतदाता

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़।

 
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इस लोकसभा चुनाव में प्रदेश में कुल 2 करोड़ 14 लाख 61 हजार 739 मतदाता अपने वोट डाल सकेंगे। सीईओ ने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि कुल वोटरों में 1 करोड़ 12 लाख 86 हजार 726 पुरुष वोटर जबकि, 1 करोड़ 1 लाख 74 हजार 240 महिला वोटर हैं। 773 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं इन चुनावों में 5 लाख 38 हजार 715 युवा पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। इसके अलावा 1 लाख 89 हजार 855 वोटर 85 साल से ज्यादा उम्र के हैं। दिव्यांग वोटरों की संख्या 1 लाख 58 हजार 718 है।


13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे, जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 प्रतिशत फोटो पहचान पत्र बनाए गए हैं। पंजाब में कुल 24,451 पोलिंग स्टेशन होंगे। गुरदासपुर में 1895, अमृतसर 1684, खडूर साहिब 1974, जालंधर 1951, होशियारपुर 1963, आनंदपुर साहिब 2068, लुधियाना 1843, फतेहगढ़ साहिब 1821, फरीदकोट 1688, फिरोजपुर 1903, बठिंडा 1814, संगरूर 1765 और पटियाला में 2082 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।

100% LikesVS
0% Dislikes