BIG-NEWS..AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या…पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी

FIRING-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.FEROJPUR.

कार में गोलियों के निशान और इनसेट में आप नेता गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो। - Dainik Bhaskar

कार में गोलियों के निशान और इनसेट में आप नेता गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

फिरोजपुर में आम आदमी पार्टी नेता की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। कार में आए हमलावरों ने उन पर फायरिंग। इसमें आप नेता का दोस्त भी घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना शनिवार रात को करीब 8 बजे ममदोट में सामने आई। AAP नेता की पहचान गुरप्रीत सिंह (45) और घायल की पहचान हरप्रीत सिंह (22) के रूप में हुई है।

गुरप्रीत सिंह के पास पार्टी का कोई पद नहीं था। उनकी भाभी वार्ड नंबर-5 से पार्षद हैं। गुरप्रीत सिंह नगर पंचायत चुनाव के दौरान सक्रिय थे। परिवार में दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है।

गोलियां लगने के बाद आप नेता को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गोलियां लगने के बाद आप नेता को अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

पुलिस के अनुसार, गुरप्रीत सिंह गोपी और हरप्रीत बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान कार में सवार हमलावरों ने उनका पीछा किया और गोली मार दी। घटना के समय गोपी के कुछ दोस्त भी एक अलग कार से उनके पीछे चल रहे थे। पुलिस का कहना है कि हमलावरों ने उस कार पर भी फायरिंग की। कार में नगर पंचायत के प्रधान राजेश कुमार मैनी सवार थे। वह बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक हरप्रीत सिंह को तीन गोलियां लगी हैं। उसे शनिवार रात गंभीर हालत में लुधियाना रेफर किया गया था। पुलिस के अनुसार फिलहाल उसकी हालत ठीक है।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)

मौके पर पहुंचे फिरोजपुर के एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया कि चुनावों की रंजिश के चलते ये विवाद हुआ है। फिलहाल जांच जारी है। जांच मुकम्मल होने के बाद मामले में सारी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरोपियों की पहचान कर ली गई है। इस बारे में वह अभी नहीं बता सकते। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस। (IMAGE-CREDIT-BY-SNE-NETWORK..)###USA###UK###CANADA###FIRING###AT###FEROJPUR###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes