ACCIDENT..किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था यह दर्दनाक सड़क हादसा…..वाहनों के उड़ गए परखच्चे..2 की हो गई मौके पर मौत

ROAD-ACCIDENT-FRESH-IMAGE

SNE NETWORK.MOGA.

मोगा के बाघापुराना-कोटकपूरा हाईवे पर गांव समालसर के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां दो ट्रालों (ट्रकों) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ट्रकों के बीच लोग बुरी तरह फंस गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सड़क सुरक्षा फोर्स (एसएसएफ) की टीम के साथ कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। घायल व्यक्ति को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल पर लगे भारी जाम को खुलवाने का काम किया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes