BIG BREAKING–हादसा इतना दर्दनाक हर किसी की रूह कांप उठी, मौके पर 4 ने तोड़ा दम

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

यहां पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में कुल 4 की मृत्यु हो गई। मृतक राजस्थान के रहने वाले हैं, जबकि, एक बच्चा बाल-बाल बच गया। हादसा, पंजाब के जिला मोगा के राष्ट्रीय राजमार्ग में हुआ। सभी के शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए गए। हादसे की वजह टिप्पर कार के ऊपर पलट गया। चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। टिप्पर को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। हादसे के बारे मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि मृतक यहां किसी शादी समारोह में आए थे। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सायं एक कार मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। पीछे से आ रहा टिप्पर चालक अपना संतुलन खो बैठा। टिप्पर पत्थरों से लदा था। टिप्पर कार के ऊपर पलट गया। कार सवार 4 की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि, चार वर्षीय बच्चा बिल्कुल सलामत बताया जा रहा हैं। हादसे को लेकर पास में काफी दहशत का माहौल हैं। परिजनों को इतलाह कर दी गई। मरने वाले राजस्थान के हनुमानगढ़ से हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes