MURDER—यहां पर कर दी गई किसान की बेरहमी से हत्या…क्षेत्र में दहशत का माहौल

वरिष्ठ पत्रकार.मोगा। 

एक किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मामला,  पंजाब के मोगा जिले के गांव भिंडर कलां से जुड़ा हैं। वारदात को अंजाम तेजधार हथियारों से दिया गया। मृतक किसान की पहचान रंजीत सिंह के रूप में हुई है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम की मदद से सबूत के बारे पता लगाया जा रहा हैं। शव कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, किसान रविवार की शाम को फसल देखने खेत गया था। इसी दौरान किसी ने तेजधार हथियार से हमला करके रंजीत उसकी हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मृतक के भाई अमनजीत सिंह ने बताया कि वापस घर नहीं पहुंचने पर मृतक का बेटा खेत में पिता को ढूंढने आया। यहां उसने पिता की लाश देखी।

100% LikesVS
0% Dislikes